फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cattle farmers are worried due to non-payment of milk price.

Mandi News: दूध के दाम का भुगतान न होने से पशुपालक परेशान

Tue, 04 Nov 2025 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Cattle farmers are worried due to non-payment of milk price.
कोटली (मंडी)। उपमंडल कोटली की ग्राम पंचायत धनियार के पशुपालक दूध बिक्री के रुपये के भुगतान में देरी से नाराज हैं। पशुपालकों का कहना है कि नवंबर में सितंबर माह के दूध के पैसों का भुगतान नहीं हो पाया है। यदि दूध के पैसे किसानों को जल्द नहीं मिले तो वह पशुओं के लिए चारे का इंतजाम नहीं कर पाएंगे। कुछ किसान ऐसे भी है, जिनके परिवार की जरूरतें दूध बेचने से मिलने वाले पैसे से ही होती हैं।
विज्ञापन

कुशमल गांव के पशुपालक गुलाब सिंह ने बताया कि दूध के पैसे का भुगतान न होने से पशुओं के लिए चारा फीड खरीदना संभव नहीं है। सरवाल गांव के भूप सिंह ने बताया कि सरकार ने दूध का दाम बढ़ा दिया, लेकिन दूध के दाम का भुगतान नहीं किया जा रहा है। सरकार को भी किसानों का ख्याल रखना चाहिए। सलेतर के स्वारू राम ने बताया कि दूध का पैसा महीना दर महीना मिलना चाहिए। कुशमल गांव से कृष्णा देवी ने बताया कि अगर इस तरह दूध के दाम का भुगतान करने में विलंब होता रहा तो उनकी मेहनत का कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन

सलेतर दुग्ध समिति के क्रेता हंसराज का कहना है कि वह परेशान हैं क्योंकि पशुपालक रोजाना उन्हें पूछते हैं कि उनके दूध के पैसों का आखिर भुगतान क्यों नहीं हो रहा है। जब तक फेडरेशन की तरफ से दूध के दाम की पेमेंट उनके अकाउंट में नहीं आएगी वह आगे किसानों को भुगतान नहीं कर पाएंगे। दुग्ध शीतन केंद्र साईगलू में कार्यरत मिल्क प्रक्योरमेंट असिस्टेंट नेत्र लाल का कहना है कि जैसे ही पेमेंट होगी, पशुपालकों को अदायगी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed