फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cash stolen from private clinic, captured in vicious CCTV camera

Mandi News: निजी क्लीनिक से नकदी चोरी, शातिर सीसीटीवी कैमरे में कैद

Thu, 11 Jul 2024 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 11 Jul 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Cash stolen from private clinic, captured in vicious CCTV camera
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर मुख्यालय में मंगलवार रात को शातिर ने एक निजी क्लीनिक में पहुंचकर साढ़े आठ हजार रुपये की नकदी चुरा ली। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है। पुलिस आरोपी की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सीसीटीवी की फुटेज में साफ दिख रहा है कि मंगलवार देर रात करीब 1:13 बजे शातिर क्लीनिक में प्रवेश कर इधर-उधर देखता है। इसके बाद सबसे पहले अपनी पहनी हुई टी शर्ट को उतारता है और अपने मुंह पर रखता है। इसके बाद अपने कड़ों को उतारता है। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे को बंद कर देता है।
विज्ञापन

सुबह पांच बजे जब क्लीनिक की साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मचारी पहुंची तो उसने शट्टर खुला हुआ पाया। सफाई कर्मचारी ने इसकी सूचना क्लीनिक मालिक नीरज गुप्ता को दी। इसके बाद क्लीनिक मालिक मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचित किया। इस पर पुलिस टीम एएसआई सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में मौके पहुंची और तफ्तीश की। इसके अलावा पुलिस ने धर्मपुर बाजार में अलग अलग जगह लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। उधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच जारी है। जल्द शातिर पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में बढ़ाई जाए गश्त : प्रधान
धर्मपुर पंचायत की प्रधान ज्योति देवी ने कहा कि धर्मपुर में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। बाजार में पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए। चोरों को पकड़ने में लोगों को पुलिस की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्मपुर में लोग रात के समय भ्रमण करते हैं, उनसे पूछताछ होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed