फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cash crops destroyed due to hailstorm in Chauharghati

Mandi News: चौहारघाटी में ओलावृष्टि से नकदी फसलें तबाह

Tue, 23 Apr 2024 03:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Cash crops destroyed due to hailstorm in Chauharghati
चौहारघाटी में ओलावृष्टि से तबाह हुई किसानों और बागबानों की नगदी फसल  संवाद
पधर (मंडी)। उपमंडल की चौहारघाटी में रविवार शाम को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों-बागबानों की नकदी फसलों को नुकसान हुआ है। रविवार सायं हुई भारी और ओलावृष्टि से उनकी फसलों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

चौहारघाटी की ग्राम पंचायत लटराण के किसान प्रताप सिंह ने बताया कि आजकल घाटी के किसानों ने अपने खेतों में गेहूं लहसुन, प्याज, सरसों, जौ, धनिया सहित नकदी फसलों की बिजाई की है। ओलावृष्टि से अधिकांश घरों की छतों को भी नुकसान हुआ है। पंचायत के किसान महेंद्र, कामेश्वर, हलकू राम, मनोज, दयाराम, रमेश चंद आदि का कहना है कि गेहूं की फसल लगभग तैयार हो गई है और एक माह बाद इसकी कटाई हो जाएगी। रविवार को बारिश और ओलावृष्टि होने से फसल बर्बाद हो गई है। ओलावृष्टि से सेब, प्लम, नाशपाती आदि नकदी फसलों को नुकसान हुआ है। घाटी के प्रभावित किसानों ने कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि उनकी प्रभावित फसलों का उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों-बागबानों ने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से मदद की गुहार लगाई है। कृषि विभाग पधर के एडीओ सोनम ने बताया कि किसानों की ओर से फसलों को हुए नुकसान की विभाग के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है। यदि किसानों को नुकसान हुआ है तो किसान क्रेडिट कार्ड के तहत नुकसान की भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed