फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cash and silver jewellery stolen from home

Mandi News: घर से नकदी और चांदी के गहने चोरी

Tue, 31 Mar 2026 04:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 04:02 AM IST
विज्ञापन
Cash and silver jewellery stolen from home
गुलाणा में अज्ञात तत्वों द्वारा फेंका गया घर के आंगन में समान। स्रोत जागरूक पाठक
लडभड़ोल के गुलाणा गांव की घटना
विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलाह के गांव गुलाणा में रविवार रात शातिरों ने एक घर में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। शातिर एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर के ताले तोड़कर नकदी और चांदी के आभूषण चुरा ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुलाणा निवासी कमला देवी पत्नी स्वर्गीय चमेल सिंह पेशे से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। पिछले पांच दिन से किसी निजी कार्य के चलते वह शिमला गई हुई हैं। रविवार रात घर में कोई नहीं था। इसका फायदा उठाकर शातिरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह जब पड़ोस में रहने वाली एक महिला अपनी गोशाला की तरफ जा रही थी तो उसने कमला देवी के घर का मुख्य ताला टूटा हुआ पाया। जब उसने करीब जाकर देखा तो आंगन में ट्रंक और अटैची भी बाहर पड़े थे। इसके बाद पड़ोसियों ने तुरंत इसकी सूचना शिमला में मौजूद मकान मालकिन कमला देवी को दी। सूचना मिलने पर कमला देवी के बेटे आशुतोष कुमार ने पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई। आशुतोष कुमार के अनुसार शातिरों ने घर के मुख्य दरवाजे को एक साइड से तोड़ने के साथ-साथ ऊपरी मंजिल के कमरों के ताले भी तोड़े हैं। घर के अंदर सामान खंगाला गया है। शिकायत के मुताबिक, घर से 200 ग्राम चांदी के गहने और 3000 रुपये की नकदी चुरा ले गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही लडभड़ोल पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पड़ोसियों और परिजनों के बयानों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पधर के डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

गुलाणा में अज्ञात तत्वों द्वारा फेंका गया घर के आंगन में समान। स्रोत जागरूक पाठक

गुलाणा में अज्ञात तत्वों द्वारा फेंका गया घर के आंगन में समान। स्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed