फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Case registered against five people on complaint of Panchayat head

Mandi News: पंचायत प्रधान की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 08 Jun 2024 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Case registered against five people on complaint of Panchayat head
रक्तल बघैर पंचायत में विकास कार्यों में धांधली के आरोप के बाद उपजा था विवाद
विज्ञापन

जांच के लिए पहुंची टीम के सामने भी दोनों पक्षों के ग्रामीण हो गए थे आक्रोशित

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। विकास खंड चौंतड़ा की रक्तल बघैर पंचायत में विकास कार्यों को लेकर उपजे विवाद के बाद के बाद हुए हमले में पंचायत प्रधान घायल हो गई थीं। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस चौकी लडभड़ोल में इसकी शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में मामला दर्ज हुआ है। रक्तल बघैर पंचायत की प्रधान आंचल राजपूत ने पुलिस को सौंपी शिकायत में अपनी पंचायत के ही पांच लोगों पर मारपीट करने और हमले करने की शिकायत सौंपी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पांच लोगों पर पंचायत प्रधान के खिलाफ दुर्व्यवहार करने और मारपीट करने का संगीन आरोप लगा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंचायत में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों पर जन कल्याण समिति के सदस्यों ने धांधली का आरोप लगाकर विकास खंडाधिकारी को शिकायत सौंपी थी। शुक्रवार को जब जांच कमेटी पंचायत में विकास कार्यों की समीक्षा और आरोपों की जांच को लेकर पहुंची थी तभी मौके पर मौजूद दोनों पक्षों के ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इस दौरान जांच कमेटी ने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए वापसी का रुख कर लिया और उनके जाने के कुछ ही समय के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों में कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच तैश में आकर पंचायत प्रधान से मारपीट से माहौल गरमा गया। बीच बचाव के दौरान उतरे लोगों में भी हाथापाई हो गई। बहरहाल पुलिस ने पंचायत प्रधान की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस चौकी लडभड़ोल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई है। वहीं, मारपीट में घायल पंचायत प्रधान का मेडिकल करवाकर पुलिस ने सौंपी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed