फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Case of woman's death in Daehar: Mother-in-law and husband sent to judicial custody for 14 days.

डैहर में महिला की मौत मामला: सास और पति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे

Wed, 10 Jun 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Case of woman's death in Daehar: Mother-in-law and husband sent to judicial custody for 14 days.
24 मई को किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला था 19 वर्षीय प्रियंका का शव, जांच जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। डैहर में 19 वर्षीय विवाहिता प्रियंका की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार सास निर्मला और पति रवि को बीते सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मंडी जेल भेजने के आदेश दिए।


जानकारी के अनुसार, बीती 24 मई को डैहर में किराये के कमरे में प्रियंका का शव फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने सास और पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। सोमवार को न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने पर दोनों को पुनः अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मंडी जेल भेज दिया गया। मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जबकि मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में मौत के कारणों को लेकर कई सवाल अब भी बने हुए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed