Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Case dismissed in a matter concerning the assertion of rights over a pathway

Mandi News: रास्ते पर अधिकार जताने से जुड़े मामले में मुकदमा खारिज

Mon, 23 Nov 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Case dismissed in a matter concerning the assertion of rights over a pathway
मंडी। सरकाघाट की सिविल जज कोर्ट नंबर-दो ने रास्ते पर अधिकार जताने से जुड़े मामले में ईश्वर दास का मुकदमा खारिज कर दिया है। सिविल जज की अदालत ने पाया कि वादी खसरा नंबर 373 और 373/1 से गुजरने वाले रास्ते का 20 वर्षों तक निर्बाध और अधिकारपूर्वक इस्तेमाल साबित नहीं कर सका। ईश्वर दास निवासी गांव खलिहान ने खजाना राम सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दायर कर रास्ते पर अपना अधिकार घोषित करने और उसे बंद करने से रोकने की मांग की थी। वादी का दावा था कि उसका परिवार 80 वर्षों से इस रास्ते का इस्तेमाल कर रहा है और पंचायत ने वर्ष 2002 में इसे पक्का करवाया था। अदालत ने पाया कि मौके पर रास्ता मौजूद है, लेकिन वादी के गवाह उसके इस्तेमाल की अवधि और अधिकार के ठोस प्रमाण नहीं दे सके। वादी के बयानों में भी विरोधाभास पाया गया। अदालत ने आवश्यक 20 वर्ष के इस्तेमाल का प्रमाण न मिलने पर मुकदमा खारिज कर दिया। दोनों पक्ष अपना-अपना खर्च वहन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed