फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Caregivers are angry over poor health services in Jogindernagar

Mandi News: जोगिंद्रनगर में लचर स्वास्थ्य सेवाओं पर तीमारदार खफा

Sun, 20 Apr 2025 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Caregivers are angry over poor health services in Jogindernagar
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। मौसम परिवर्तन के बाद संक्रामक बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को जोगिंद्रनगर अस्पताल में जल्द स्वास्थ्य लाभ दिलाने के दावे हवा साबित होने लगे हैं। मरीजों को उपचार हासिल करने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। चिकित्सकों की कमी के चलते अचानक बढ़े मरीजों के दबाव के कारण रोज कहासुनी भी हो रही है।
विज्ञापन

शनिवार को जोगिंद्रनगर अस्पताल की आपात सेवाओं में अचानक मरीजों की भीड़ उमड़ी। गंभीर मरीजों का गुस्सा भी फूट पड़ा। मरीजों के साथ आए तीमारदारों दिनेश, मुनीश, सविता ने स्वास्थ्य विभाग की लचर सुविधाओं पर रोष जताया। कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग करने में सक्षम नहीं है तो यहां पर ताला लटका दिया जाए। कांग्रेस नेता अजय ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए उपमंडलीय अस्पताल की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा नेता पंकज जम्वाल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे नेताओं की उदासीनता के चलते स्थानीय अस्पताल की सेहत बिगड़ी है।
विज्ञापन

....
स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को स्थानीय अस्पताल की मौजूदा स्थिति से अवगत करवा दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द विशेषज्ञ और सामान्य डॉक्टरों की तैनाती अस्पताल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डाॅ. एनके भारद्वाज, सीएमओ मंडी
0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed