{"_id":"6516bd89a84a4409ae096fe9","slug":"cardiovascular-diseases-are-increasing-due-to-stressful-lifestyle-mandi-news-c-90-1-ssml1025-9706-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनावपूर्ण जीवनशैली से बढ़ रहे हृदय संबंधी रोग : डॉ दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनावपूर्ण जीवनशैली से बढ़ रहे हृदय संबंधी रोग : डॉ दिनेश
Sat, 30 Sep 2023 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 30 Sep 2023 05:34 AM IST
विज्ञापन
जोनल अस्पताल मंडी के मातृ शिशु अस्पताल विभाग के सभागार में विश्व ह्दय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम
मंडी। आजकल के व्यस्त तथा तनावपूर्ण जीवनशैली के कारण हृदय संबंधी रोग तेजी से बढ़ रहे हैं और मृत्यु का कारण बन रहे हैं। धूम्रपान, तंबाकू पदार्थों का सेवन, शराब का प्रयोग, असंतुलित आहार और आरामदायक जीवन शैली हृदय रोगों का कारण बन रही हैं। व्यायाम, योग, नशों का त्याग, उचित आहार और डॉक्टर की सलाह से ली गई दवाइयों से हृदय रोगों से बचाव किया जा सकता है।
यह बात विश्व हृदय रोग दिवस के अवसर पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के मातृ एवं शिशु अस्पताल विभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. दिनेश ठाकुर ने कही। इस दौरान लोगों को स्वस्थ हृदय के प्रति जागरूक करने के लिए भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक की प्रशिक्षु बीएससी नर्सिंग छात्राओं ने भाग लिया।
भाषण प्रतियोगिता में रिद्धिमा ने प्रथम, संध्या पुण्डीर ने द्वितीय और शिवानी ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग प्रशिक्षिका मीरन रानी का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम मे जीएन नर्सिंग स्कूल मंडी की प्राचार्य ऊषा, लोक सिंह नेगी, गोपाल कौशल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।