फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Car of Haryana tourists going to Parashar falls into drain, five injured

Mandi News: पराशर जा रहे हरियाणा के पर्यटकों की कार नाले में गिरी, पांच घायल

Fri, 10 Apr 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Car of Haryana tourists going to Parashar falls into drain, five injured
कटौला क्षेत्र में नाले में गिरी पर्यटकों की कार। स्त्रोत- जागरूक पाठक
एक की हालत गंभीर, कटौला क्षेत्र में रास्ता भटकने से हुआ हादसा
विज्ञापन

सभी घायलों का जोनल अस्पताल मंडी में उपचार जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कटौला (मंडी)। पराशर घूमने जा रहे हरियाणा के युवकों की कार वीरवार सुबह करीब 9 बजे कटौला क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार पांच युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार ये युवक हरियाणा से हिमाचल घूमने आए थे और पराशर झील की ओर जा रहे थे। सुबह के समय रास्ता भटकने के कारण वे पराशर मार्ग के बजाए कटौला क्षेत्र की ओर निकल गए। आरंग के पास बथेरी में उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौसम खराब होने की वजह से धुंध पड़ी हुई थी और सड़क बारिश के कारण गीली थी। इस बीच अचानक सामने आए जंगली जानवर को बचाने के लिए कार का ब्रेक लगाया गया और कार स्किड हो गई और नाले में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही दो 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

हादसे में घायल युवकों की पहचान 22 वर्षीय विशाल पुत्र सुनील कुमार निवासी गांव सुलचानी, नारलूंड जिला हिसार, 22 वर्षीय प्रतीक पुत्र जगमेंदर सिंह कोहाड़ निवासी सेक्टर 6 पार्ट 2 हांसी, 21 वर्षीय सूरज पुत्र धर्म सिंह निवासी वीपीओ सुराह जिला झज्जर, 22 वर्षीय आर्यन पुत्र किशन कुमार निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 6 हांसी और 21 वर्षीय चालक प्रियांश निवासी वीपीओ खेड़ी तहसील महम जिला रोहतक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में से एक युवक के सिर और माथे पर गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अन्य घायलों का उपचार जारी है। सभी मोहाली के एक कॉलेज पढ़ाई करते हैं। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed