{"_id":"57011a5c4f1c1ba20cc81202","slug":"car-fell-in-deep-velly-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत
मंडी।
Updated Sun, 03 Apr 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
मंडी के लंबाथाच के नजदीक बुनागी मोड़ पर खाई में गिरी कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर/थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र के लंबाथाच के समीप बुनागी मोड़ के पास शनिवार देर रात आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे का पता रविवार सुबह लगा। दोनों युवक थुनाग के रहने वाले थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मामला दर्ज कर पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात थुनाग की तरफ आ रही आल्टो कार एचपी 02एम-0227 लंबाथाच के समीप बुनागी मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ फीट गहरी खाई में खड्ड के किनारे जा गिरी। कार के परखचे उड़ गए। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे स्थानीय लोगों ने कार खाई में गिरी देख कर जंजैहली पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कार में सवार दो युवक खाई में मृत पड़े थे।
विज्ञापन
इनकी पहचान दिनेश कुमार (29) पुत्र तूलेराम निवासी दशीरा गांव और पदम सिंह (30) पुत्र धनीराम निवासी थुनाग के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार थुनाग शमशेर सिंह ने मृतक के परिजनों को फौरी राहत राशि दी है। कार हादसे से थुनाग में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
गोहर पुलिस थाना प्रभारी लाल सिंह ने बताया कि कार सवार दिनेश और पदम शनिवार शाम को थुनाग से सवारियां लेकर शिकारी देवी गए थे। रात को करीब 12 बजे जब कार बुनागी मोड़ पर पहुंची तो चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। रविवार सुबह जब एक निजी बस बुनागी मोड़ पर सवारियां उतार रही थी तो सवारियों की नजर खाई में गिरी कार पर पड़ी। जिसके बाद सड़क हादसे का पता चल पाया। मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।