फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Car falls into Suketi ravine, all five occupants safe

Mandi News: सुकेती खड्ड में गिरी कार, पांचों सवार सुरक्षित

Tue, 05 May 2026 11:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
Car falls into Suketi ravine, all five occupants safe
बैहना (मंडी)। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर बैहना के समीप सोमवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर सुकेती खड्ड में जा गिरी। हालांकि, हादसे में कार सवार पांचों लोग सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कोटली निवासी मनोज कुमार अपने भाई की शादी के बाद चैलचौक से लौट रहे थे। दोपहर करीब एक बजे उनकी कार नागचला और मंडी के बीच बैहना के पास पहुंची तो अचानक सड़क पर लावारिस पशु आ गए। पशुओं को बचाने के प्रयास में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे खड्ड में जा गिरा। कार के खड्ड में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत और बचाव के लिए पहुंच गए। सुकेती खड्ड में उस समय पानी कम होने से बड़ा हादसा टल गया। कार में मनोज कुमार के अलावा उनके चाचा और तीन बहनें सवार थीं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सभी सवार सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। परिजनों की ओर से किसी तरह की कानूनी कार्रवाई न करने के कारण पुलिस में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed