{"_id":"62264518b929577c410d4062","slug":"car-falls-from-bridge-in-pandoh-driver-dies-mandi-news-sml4018495117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडोह में पुल से गिरी कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडोह में पुल से गिरी कार, चालक की मौत
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। जिले के पंडोह में सियोगी नाले के पास एक कार पुल से नीचे गिर गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहरबाद एक बजे पेश आया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
कुल्लू-मंडी हाईवे पर मंडी की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सियोगी नाले के पास पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में मंडी निवासी योगराज (55) निवासी समखेतर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी नारायण ठाकुर टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की एक तरफ रेलिंग न होने से हादसे हो रहे हैं। कहा कि रेलिंग होती तो शायद हादसा न होता और जान बच सकती थी। स्थानीय पंचायत प्रधान बीना महंत और बीडीसी सदस्य खेम चंद ने लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया है कि पुल पर जल्द रेलिंग लगाई जाए।
विज्ञापन
000