फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   car accident

घर के पास खाई में गिर गई कार, चालक की मौत

Sun, 15 Nov 2020 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
car accident
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के फंडोल के पास दिवाली की रात शनिवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार जब टीकम राम (35) निवासी फंडोल अपने घर जा रहा था तो घर के नजदीक वह मौत का ग्रास बन गया। इस घटना का पता रविवार को लगा जब लोगों ने गाड़ी को खाई में गिरे देखा। गांववासियों ने तुरंत थाना करसोग में इसकी सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करसोग अस्पताल लाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई मोहन जोशी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed