फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   car accident

लौंगणी ढांक के पास कार हादसे में छह घायल

Tue, 10 Nov 2020 06:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
car accident
लौंगणी में राहत कार्य कर जुटे लोगों को देखने के लिए जमा हुई भीड़। संवाद - फोटो : Mandi
धर्मपुर (मंडी)। एनएच-70 जालंधर-मंडी वाया हमीरपुर, सरकाघाट सड़क पर लौंगणी ढांक के पास कार हादसे का शिकार हो गई। खाई से घायलों को निकलने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला जा सका। इन्हें सिविल अस्पताल धर्मपुर में उपचार दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद जाम से भी लोगों के परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब दो बजे धर्मपुर से सरकाघाट की ओर आ रही कार लौंगणी ढांक के पास लुढ़क गई। इसमें छह लोग सवार थे। एक महिला और दो बच्चे ढांक पर लटक गए। एक महिला एक पुरुष तथा एक बच्चा कार के साथ खाई में गिर गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू किया। सबसे पहले महिला और दो बच्चों को ढांक से बाहर निकाला गया। उन्हें सिविल अस्पताल धर्मपुर ले जाया गया। उसके बाद गहरी खाई में कार में फंसों को बचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने बताया कि घायलों में अश्वनी कुमार पुत्र भागमल गांव तनेहड़ उम्र 32 वर्ष, रजनी पत्नी अश्वनी तनेहड़ उम्र 25 वर्ष, प्रोमिला पत्नी ओमकृष्ण गांव रतौचा भुंतर उम्र 31 वर्ष, स्नेहा पुत्री ओमकृष्ण उम्र 12, सुहानी पुत्री रामकृष्ण उम्र 9, शौर्य पुत्र रामकृष्ण उम्र 9 वर्ष शामिल है। सभी घायल रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed