फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Canteen will open in Municipal Corporation premises, auction will be held on 20th

Mandi News: नगर निगम परिसर में खुलेगी कैंटीन, 20 को होगी नीलामी

Thu, 16 Jan 2025 04:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 16 Jan 2025 04:51 AM IST
विज्ञापन
Canteen will open in Municipal Corporation premises, auction will be held on 20th
बोलीदाताओं को नीलामी के समय डिमांड ड्राफ्ट के रूप में 25000 रुपये जमा करवाने होंगे
विज्ञापन

नगर निगम के कर्मचारियों को परिसर में मिलेगी कॉफी, नाश्ता और लंच
डिजिटल पर न चलाएं....
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी जल्द परिसर में कैंटीन खोलेगा। कैंटीन की नीलामी 20 जनवरी को होगी। बोलीदाताओं को नीलामी के समय डिमांड ड्राफ्ट के रूप में 25000 रुपये की राशि जमा करनी होगी। सफल बोलीदाता को छोड़कर नीलामी के अंत में यह राशि वापस कर दी जाएगी।
कैंटीन खुलने के बाद नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों नाश्ता, चाय, समोसा, स्नेक्स और लंच करने बाजार नहीं आना पड़ेगा। चार साल पहले जब से नगर निगम कार्यालय बना है, तब से यहां पर कर्मचारी कैंटीन का इंतजार कर रहे हैं। नगर निगम ने दो साल के लिए इस कैंटीन को किराये पर देने का निर्णय लिया है। अनुबंध सबसे अधिक बोली लगाने वाले को दिया जाएगा । सफल बोलीदाता को उक्त राशि पर अतिरिक्त 18 फीसदी जीएसटी देना होगा।
विज्ञापन

सफल बोलीदाता को छह माह के किराये के बराबर ब्याज मुक्त सुरक्षा जमा राशि सात दिन के भीतर जमा करवानी होगी। इसके अलावा पैन कॉर्ड की कॉपी, जीएसटी पंजीकरण की प्रति, रेस्तरां और कैंटीन सेवा चलाने का अनुभव प्रमाण पत्र आदि को प्रस्तुत करना होगा। कैंटीन में खाद्य वस्तुओं की सूची के अनुसार वर्ष 2024-2025 और 2025- 2026 के लिए नगर निगम कार्यालय में नाश्ता, चाय और दोपहर का भोजन आदि उपलब्ध कराना आवश्यक है। कैंटीन खुलने का समय सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

पांच रुपये में चपाती, 10 रुपये में चाय का कप
कैंटीन में खाद्य वस्तुओं के रेट भी निर्धारित कर दिए हैं। चाय का कप 10 रुपये, ब्लैक कॉफी 12 रुपये, ब्रेड पकोड़ा 15 रुपये, समोसा 12 रुपये, लंच 70 रुपये, हाफ प्लेट 35 रुपये, सादी चपाती पांच रुपये, आलू, प्याज और गोभी का परांठा 20 रुपये, सूप 20 रुपये, आमलेट दो अंडों का 25 रुपये, पकोड़ा पनीर 500 रुपये किलो की दर से मिलेगा। बता दें कि बाजार में सादी तवे वाली चपाती सात से आठ रुपये, चाय का कप 12 रुपये और परांठा 30 रुपये मिल रहा है। ऐसे में कर्मचारियों और अन्य लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।


कोट्स
निगम कार्यालय परिसर में कैंटीन की नीलामी 20 जनवरी को करवाई जाएगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोलीदाताओं को नीलामी के समय डिमांड ड्राफ्ट के रूप में 25000 रुपये की बयाना राशि जमा करनी होगी।
-एचएस राणा, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed