फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Campus interview at ITI Mandi on 17th june

Mandi News: आईटीआई मंडी में कैंपस साक्षात्कार 17 को

Fri, 13 Jun 2025 03:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 03:44 PM IST
विज्ञापन
Campus interview at ITI Mandi on 17th june
मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में गुजरात की दो निजी कंपनियां आईटीआई प्रशिक्षु एवं पासआउट उम्मीदवारों के लिए 17 जून को साक्षात्कार लेंगी। आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह बन्याल ने बताया कि साक्षात्कार में लड़के और लड़कियां भाग ले सकते हैं। एक कंपनी में चयनित अभ्यर्थियों को मासिक वेतन 24469 से 26944 रुपये होगा।
विज्ञापन

दूसरी कंपनी में चयनित अभ्यर्थियों को 18271 से 18623 रुपये वेतन दिया जाएगा। कार्य स्थान गुजरात रहेगा। उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मैट्रिक एवं 12वीं पास भी इसमें भाग ले सकते हैं। बताया कि कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ योग्यता प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट की कॉपी, पासपोर्ट साइज दो फोटोग्राफ साथ लाना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed