फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Camps for e-KYC of workers from next week: Bhupendra

मजदूरों की ई-केवाईसी के लिए अगले सप्ताह से शिविर : भूपेंद्र

Thu, 05 Dec 2024 07:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 05 Dec 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Camps for e-KYC of workers from next week: Bhupendra
पाड़छु में मनरेगा एवं निर्माण मज़दूर यूनियन खंड कमेटी की  बैठक में भाग लेते पदा्​धिकारी। स्रोत
धर्मपुर (मंडी)। मनरेगा और निर्माण मजदूर यूनियन अगले सप्ताह से मजदूरों की ई-केवाईसी करवाने के लिए कल्याण बोर्ड के साथ मिलकर शिविर आयोजित करेगा। बुधवार को यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष करतार सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई यूनियन की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में सीटू के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भी शामिल हुए। बैठक में उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजीकृत मजदूरों के आधार नंबर और मौके पर फोटो लेकर ई-केवाईसी की जा रही है। यह शर्त पंजीकरण और नवीनीकरण कराने तथा वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकाघाट में स्थापित बोर्ड कार्यालय को 25,000 मजदूरों की ई-केवाईसी करनी है। यूनियन इसके लिए मजदूरों का मार्गदर्शन और बोर्ड कर्मचारियों के सहयोग से करेगी। इसके लिए यूनियन शनिवार तक मजदूरों की सूची तैयार करेगी और अगले सप्ताह से क्षेत्रवार शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस महीने शिविर सजाओपीपलु, टिहरा, गरयोह, चोलंगढ़, संधोल, धर्मपुर, बरोटी, और मंडप में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 16 दिसंबर से धर्मपुर में यूनियन का कार्यालय खोला जाएगा। भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि बोर्ड की अगस्त में हुई बैठक में तीन साल से अधिक समय बीत चुके मजदूरों के नवीनीकरण के लिए एक वर्ष अतिरिक्त देने का प्रस्ताव पारित हुआ था, लेकिन उसे लागू नहीं किया गया। उन्होंने अफसरशाही के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed