फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CA will do in the registries of four tehsils

सीए करेगा चार तहसीलों की रजिस्ट्रियों में एक करोड़ की गड़बड़ी का पुन: मूल्यांकन

Tue, 17 May 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
CA will do in the registries of four tehsils
मंडी। मंडी जिले की चार तहसीलों सदर, बल्ह, सुंदरनगर और जोगिंद्रनगर में जमीन के क्रय-विक्रय की रजिस्ट्रियों में करीब एक करोड़ रुपये के गड़बड़झाले का सीए पुन: मूल्यांकन करेगा। सरकार ने मामले में वित्तीय गड़बड़ी की जांच को तीसरे पक्ष से करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लिहाजा वित्तीय मामले की जांच सीए करेगा। इस मामले में 30 अप्रैल डीसी मंडी ने राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह और प्रधान सचिव (राजस्व) को रिपोर्ट भेजी थी। गड़बड़झाले में संलिप्त पाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की सिफारिश की गई। इससे कई लोगों पर रिकवरी और निलंबन की तलवार लटकी है। बता दें कि पिछले माह डीसी ने एडीएम मंडी राजीव कुमार और जिला राजस्व अधिकारी राजीव सांख्यान के साथ चारों तहसीलों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान जमीन के क्रय -विक्रय की रजिस्ट्रियों सहित अन्य रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई थी। मामले की जांच के लिए उपायुक्त ने अधिकारियों की एक टीम गठित की थी। रिकॉर्ड खंगालने में रजिस्ट्रियों में सरकार को करीब एक करोड़ का चूना लगाने की बात सामने आई है। जमीन की कीमत कम बता या फिर स्टांप कम लगा हेरफेरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed