फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   C arm machine will be repaired in regional hospital

Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल में दुरुस्त होगी सी आर्म मशीन

Wed, 11 Jun 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
C arm machine will be repaired in regional hospital
मंडी। नेता जी सुभाष चंद्र बोस क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में शीघ्र ही हड्डी रोगियों को सीआर्म मशीन की मदद से ऑपरेशन सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मशीन के खराब उपकरण की मरम्मत के लिए पंजाब की संबंधित कंपनी के पास भेजा जाएगा। मशीन के दुरुस्त होने के बाद मरीजों को नेरचौक, चंडीगढ़ और शिमला के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

हड्डी के जटिल ऑपरेशन में सहायक सीआर्म मशीन आठ महीने से खराब पड़ी है। ऐसे में घटना-दुर्घटनाओं में घायल मरीजों के मुख्य ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि यह मशीन पुरानी हो चुकी है, इसकी जगह नई मशीन स्थापित करने के लिए चिकित्सकों ने कई बार अस्पताल प्रबंधन से पत्राचार किया। अस्पताल प्रशासन अभी तक इस बारे में कोई प्रयास नहीं कर पा रहा है। पुरानी मशीन को ही ठीक करवाकर सुविधा ली जा रही है। करीब 15 लाख रुपये की कीमत की इस मशीन की मरम्मत के लिए अस्पताल प्रशासन लाखों खर्च कर चुका है। मशीन के खराब होने से नेलिंग, स्पाइन सर्जरी, फीमर टिबिया सहित अन्य मुख्य ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

...

हड्डी ऑपरेशन में सहायक सी आर्म मशीन के खराब पड़े पुर्जे को संबंधित कंपनी से ठीक करवाया जाएगा। पुर्जे के लगते ही हड्डी रोगियों को सभी तरह के ऑपरेशन की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. धर्म सिंह वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल मंडी

....
क्या है सी आर्म मशीन
सी आर्म मशीन हड्डी रोगियों के मुख्य ऑपरेशन करने में एक्सरे की तरह कार्य करती है। चिकित्सकों को मरीजों के ऑपरेशन के दौरान बड़ी चीरफाड़ नहीं करनी पड़ती, मशीन की मदद से केवल क्षतिग्रस्त हिस्से पर हल्का का चीरा लगा कर सुगमता से ऑपरेशन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed