{"_id":"6787bc20c975cd70890b8bc8","slug":"by-celebrating-army-day-youth-were-inspired-to-join-the-army-mandi-news-c-90-1-ssml1045-145440-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सेना दिवस मनाकर युवाओं को फौज में जाने के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सेना दिवस मनाकर युवाओं को फौज में जाने के लिए प्रेरित किया
Thu, 16 Jan 2025 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 16 Jan 2025 07:14 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों ने युवाओं से नशे से दूर रहने और देशहित में एकजुट होने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरकाघाट और धाड़ता क्षेत्र के एक्ससर्विस मैन संगठनों ने मिलकर रखोह में भारतीय सेना दिवस मनाया। यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन हिमाचल प्रदेश, एक्स सर्विसमैन लीग, सरकाघाट के विभिन्न हिस्सों से आए पदाधिकारियों और सैनिकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 90 वर्ष के सेवानिवृत्त सैनिक वेटरन लुदर सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व सैनिकों ने वरिष्ठ पूर्व सैनिकों से ध्वजारोहण करवाया। इस दौरान देश के लिए बलिदान सैनिकों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा।
प्रसिद्ध बैंड मास्टर सूबेदार वीर सिंह चंदेल और उनकी टीम ने पूर्व सैनिकों का बैंड बाजा बजाकर समा बांधा। पूर्व सैनिकों ने अपने अपने संबोधन में समाज में रहकर समाज के लिए, युवाओं को नशे से दूर रहने और देशहित में इकट्ठा होकर काम करने का अनुरोध किया। यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्ससर्विसमैन हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन सेवानिवृत्त कैप्टन जगदीश वर्मा ने इस तरह के कार्यक्रमों को आगे भी करने का आग्रह किया है।
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चदं भारद्वाज के आग्रह पर पूर्व सैनिकों ने आर्म्स ट्रिब्यूनल कोर्ट में करीब 50,077 लंबित पड़े मामलों को निपटाने के लिए सरकार से हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से उन्हें निपटाने का आग्रह किया। फौज में तैनात फौजियों की हौसला अफजाई और युवाओं की देश के प्रति जागरूक रहने के लिए लाइव कार्यक्रम के माध्यम से मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर वेटरन रमेश तपवाल, राजूराम, अमृत लाल, सुरिंदर कुमार, बलदेव राज, संजय सिंह ठाकुर, रविंद्र सिंह, मेला राम, सी एल पठानिया और अन्य मौजूद रहे।