फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Businessmen will celebrate independence

Mandi News: आजादी का जश्न मनाएंगी कारोबारी, आज कहीं खुले तो कहीं बंद रहेंगे बाजार

Thu, 15 Aug 2024 05:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 15 Aug 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Businessmen will celebrate independence
मंडी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के बाजारों में मिली-जुली स्थिति रहेगी, जहां कुछ स्थानों पर बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे, वहीं कुछ जगहों पर खुले रहेंगे। कारोबारी भी आजादी का जश्न मनाने की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन

मंडी शहर में 15 अगस्त को सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। मंडी व्यापार मंडल के प्रधान राजेश महेंद्रू ने सभी कारोबारियों से अनुरोध किया है कि वे इस दिन अपनी दुकानों को बंद रखें और सेरी बाजार में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपने परिवार के साथ शामिल हों।
विज्ञापन

वहीं, सुंदरनगर के व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि शहर के अधिकतर व्यापारी इस दिन अपनी दुकानों को बंद रखते हैं। हालांकि, नए शोरूम के संचालक अपनी मर्जी से दुकानें खोल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैलचौक और गोहर में भी 15 अगस्त को अधिकांश कारोबारी अपनी सुविधानुसार दुकानों को बंद रखते हैं। चैलचौक व्यापार मंडल के प्रधान राजकुमार और गोहर के प्रधान ज्योति प्रकाश मल्होत्रा ने कहा कि सभी व्यापारियों को इस दिन दुकानें बंद रखनी चाहिए।

इसके विपरीत, सरकाघाट में 15 अगस्त को बाजार खुले रहेंगे। व्यापार मंडल सरकाघाट के प्रधान ब्रह्म दास ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद लोग खरीदारी के लिए बाजार आते हैं, इसलिए बाजार को खुला रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed