{"_id":"67f50824e4b65e72c8040794","slug":"businessmen-will-be-able-to-set-up-15-shops-at-jogindernagar-fair-site-mandi-news-c-90-1-ssml1045-152798-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर मेला स्थल में 15 तक दुकानें सजा सकेंगे कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर मेला स्थल में 15 तक दुकानें सजा सकेंगे कारोबारी
विज्ञापन
प्रशासन ने दिया समय, पांच अप्रैल को हुआ है देवता मेले का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले में कारोबार के लिए पहुंचे कारोबारियों को प्रशासन ने राहत दी है। मेला स्थल में कारोबारी अब 15 अप्रैल तक दुकानें सजा सकेंगे। इससे कारोबारियों को आमदनी जुटाने की राह प्रशस्त हो गई है। 500 से अधिक कारोबारियों ने मेला स्थल और आसपास की आरक्षित जगहों में दुकानें लगाई हैं।
मेले के समापन के बाद अतिरिक्त दस दिनों तक कारोबार करने की मोहलत प्रशासन ने दी है। देवता मेले का शुभारंभ एक अप्रैल को जिलाधीश मंडी अपूर्व देवगन ने किया था। पांच दिवसीय मेले का समापन आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने पांच अप्रैल को किया था। अब मेले में कारोबार के लिए डटे कारोबारियों को प्रशासन ने 15 अप्रैल तक कारोबार करने की अनुमति प्रदान कर दी है।
मेले में उत्तर भारत के राज्यों में शामिल पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर के कारोबारियों ने दुकानें सजा रखी हैं। खरीदारी को लेकर लगातार ग्राहकों का उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
मेले में डटे कारोबारी मुस्ताक अहमद, रजनीकांत, गीतांजलि, सुनीत कुमार, शालू ने बताया कि मौसम साफ रहने से स्थानीय मेले में अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है। आगामी दिनों में भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। संवाद