फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bushehr FC became champions, Triumph FC became runners-up

Mandi News: बुशहर एफसी बनी चैंपियन, ट्राईअम्फ एफसी उपविजेता

Sat, 21 Feb 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bushehr FC became champions, Triumph FC became runners-up
मंडी। आनंदपुर साहिब में हुई हिमाचल प्रदेश राज्य फुटसल चैंपियनशिप 2026 का समापन बेहद रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के साथ हुआ। इसमें प्रदेश की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें बुशहर एफसी ने चैंपियन और ट्राईअम्फ एफसी ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप को दो पूलों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक में चार-चार टीमें शामिल थीं। पूल एक में गोलाजो एफसी, नाहन एफसी, हिमाचल एफसी और खड्ड एफसी शामिल थीं। पूल बी में ट्राईअम्फ एफसी, टेक्ट्रो एफसी, बुशहर एफसी और वेंगा बॉयज एफसी ने भाग लिया। पहले सेमीफाइनल में बुशहर एफसी ने नाहन एफसी को 8-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में ट्राईअम्फ एफसी ने गोलाजो एफसी को 7-4 से पराजित कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला ट्राईअम्फ एफसी और बुशहर एफसी के बीच खेला गया। ट्राईअम्फ एफसी ने आक्रामक शुरुआत करते हुए कड़ा मुकाबला पेश किया, लेकिन बुशहर एफसी ने संयमित और धारदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 15-7 से शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मंडी में जारी प्रेस विज्ञप्ति में ट्राईअम्फ एफसी हिमाचल के अध्यक्ष सुशांत शर्मा ने बताया कि ट्राईअम्फ एफसी के साहिल थापा को पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार प्रदान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed