फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bus service on the Sari-Khabar-Sherpur road has been suspended for three years.

Mandi News: सरी-खाबर-शेरपुर सड़क पर तीन साल से बस सेवा बंद

Tue, 09 Dec 2025 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bus service on the Sari-Khabar-Sherpur road has been suspended for three years.
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल की सरी-खाबर-शेरपुर सड़क पर तीन साल से परिवहन निगम की बस सेवा बंद है। इससे इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। प्रदेश सरकार के साथ-साथ परिवहन निगम और लोक निर्माण विभाग के प्रति लोगों में गहरा रोष है।
विज्ञापन

साल 2009 में अनुसूचित जाति उप योजना में इस मार्ग का निर्माण किया गया है। खाबर से सरी-जांदर खड्ड से होकर बस जाती थी। इस सड़क से आवागमन करने पर लौंगनी से बाबा कमलाहिया जाने वाले यात्रियों को 12 किलोमीटर का सफर कम हो जाता है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों की बचत होती थी, लेकिन अब इस मार्ग पर पिछले तीन वर्षों से बस नहीं चल रही है।
विज्ञापन

इस सड़क को सालभर तक आवागमन के लिए पूर्व सरकार के दौरान लोक निर्माण विभाग को आदेश भी दिए थे। हाथी बाहल तक सड़क निर्माण करके हाथी बाहल में बस योग्य पुल का निर्माण कर इसका शुभारंभ भी कर दिया है, लेकिन वर्तमान सरकार के दौरान हाथी बाहल पुल से आगे एक इंच भी सड़क निर्माण नहीं हुआ है। इससे लोगों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरी पंचायत के प्रधान कश्मीर सिंह, पंचायत समिति सदस्य कमला गुलेरिया, वार्ड सदस्य जगदीश शर्मा, राम लाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य संगीता, बिंगा पंचायत प्रधान तंबो देवी, भागमल डलवाल आदि ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग एवं परिवहन विभाग से इस सड़क पर बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई है।
...

पिछले तीन सालों से खाबर से शेरपुर तक की सड़क बस चलने योग्य नहीं है। इस कारण इस मार्ग पर चलने वाली निगम की बस सरी से वापस मुड़कर वाया गांव मढ़ी तक जाती है।

-अनिल शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम सरकाघाट

...
शेरपुर और खाबर के बीच भूस्खलन हुआ है। तीन से चार स्थानों पर बड़े-बड़े डंगे लगाए जाएंगे। एस्टीमेट बनाकर भेजे हैं, जैसे ही स्वीकृति आएगी डंगे लगाकर इस सड़क मार्ग को भारी वाहनों के चलने योग्य बना दिया जाएगा।
-घनश्याम, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed