फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bus reached from Shimla to Via Karsog Janjehli, welcomed with a necklace

शिमला से वाया करसोग जंजैहली पहुंची बस, हार डाल कर स्वागत

Sat, 04 Jun 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bus reached from Shimla to Via Karsog Janjehli, welcomed with a necklace
शिमला से जंजैहली पहुंची बस का स्वागत करते लोग। - फोटो : Mandi
थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र में जंजैहली-करसोग-शिमला बस शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। स्थानीय लोगों ने बस और चालक को हार पहनाकर खुशी का इजहार किया। ग्रामीणों ने कहा कि राजधानी जाने के लिए उन्हें सालों बाद यह सौगात मिली है।
विज्ञापन

शनिवार को बस के जंजैहली घाटी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने बस के चालक-परिचालक और बस का फूल मालाओं से स्वागत किया। जंजैहली बस अड्डा प्रभारी सूरजमणि ने बताया कि यह बस सुबह शिमला से 9:20 बजे जंजैहली के लिए चलेगी जो सायं 6:30 बजे पहुंचेगी। जंजैहली से सुबह 7:45 बजे शिमला के लिए रवाना होने वाली बस सायं तीन बजे शिमला पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी मनाई। पहले शिमला जाने के लिए चैलचौक, सुंदरनगर होकर जाना पड़ता था। अब जंजैहली, शंकरदेहरा, करसोग, शिमला बस सेवा शुरू होने से सराज के लोगों को 127 किलोमीटर कम सफर तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बस सेवा के शुरू होने से संगलवाडा, ढीम कटारू, केलोनाल, भुलाह, रायगढ़, गुडाह, सनारली, शंकरदेहरा, करसोग क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी। सीडी सहकारी सभा के चेयरमैन कमल राणा ने कहा कि शंकर देहरा, रायगढ़, जंजैहली सड़क मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बलबीर ठाकुर ने बताया कि सात करोड़ की लागत से जंजैहली-रायगढ़-शंकरदेहरा सड़क बनाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed