{"_id":"69e75e92d23cfb74cd0562f9","slug":"bus-leaves-from-sarkaghat-for-gopalpur-at-825-am-mandi-news-c-90-1-mnd1023-193865-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकाघाट से गोपालपुर के लिए सुबह 8:25 बजे चले बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकाघाट से गोपालपुर के लिए सुबह 8:25 बजे चले बस
विज्ञापन
गोपालपुर रूट पर बस सेवा अनियमित, समय पर न पहुंचने से छात्रों और ग्रामीणों में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। गोपालपुर रूट पर बस सेवा के अनियमित संचालन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों, अभिभावकों और विद्यार्थियों में भारी नाराजगी है। लोगों ने प्रबंधन से बस का समय सुबह 8:25 बजे निर्धारित करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार सरकाघाट से चलने वाली बस वर्तमान में सुबह लगभग 9:30 बजे गोपालपुर पहुंचती है, जिससे स्कूल, कॉलेज और आईटीआई के छात्रों को समय पर अपने संस्थानों तक पहुंचने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बस का यह समय विद्यार्थियों के लिए बिल्कुल अनुपयुक्त है, जिसके कारण उन्हें या तो देर से पहुंचना पड़ता है या फिर वैकल्पिक साधनों पर निर्भर होना पड़ता है। नंदलाल राव, रमेश चंद, सुभाष, विकास, सुमन, राम लाल, महेंद्र, किरण बाली, सीमा और सुनील सहित कई लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है।
उन्होंने सुझाव दिया है कि सरकाघाट से गोपालपुर के लिए बस का समय सुबह 8:25 बजे किया जाए, ताकि स्कूली बच्चे समय पर पहुंच सकें। साथ ही वापसी में सुबह 9 बजे गोपालपुर से सरकाघाट के लिए बस चलाई जाए, जिससे कॉलेज छात्रों, कर्मचारियों, मजदूरों और बीमार लोगों को भी सुविधा मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय में सुधार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उधर, एचआरटीसी सरकाघाट के आरएम राजकुमार धीमान ने बताया कि बसों और स्टाफ की कमी के चलते रूट प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन प्रयास किया जाएगा कि गोपालपुर के लिए बस समय पर चलाई जा सके।