{"_id":"677291d36a193bd3af05c7ad","slug":"bus-going-to-sarkaghat-breaks-down-passengers-worried-mandi-news-c-90-1-ssml1025-144099-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सरकाघाट जा रही बस खराब, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सरकाघाट जा रही बस खराब, यात्री परेशान
विज्ञापन
संधोल से सरकाघाट वाया गद्दीधार चलने वाली परिवहन निगम की बस बीच सड़क पर हांफी।
संधोल (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल के संधोल से सरकाघाट वाया गद्दीधार चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस बार-बार खराब होने से कनुही, छेज, क्रोल और गवेला क्षेत्रों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गवेला पंचायत के प्रधान पंकज ठाकुर ने बताया कि समस्या के समाधान को लेकर परिवहन निगम डिपो धर्मपुर के अधिकारियों से कई बार आग्रह किया है। दूरदराज के इस क्षेत्र में पहले से ही यातायात बेहद कम है। रविवार को परिवहन निगम की बस बीच सड़क में खराब हो गई। इस कारण यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
बाद में मुश्किल से ग्रामीणों ने धक्का लगा कर बस को आगे कर यातायात बहाल करवाया। धर्मपुर डिपो के आरएम मेहर चंद ने कहा कि बस में पंप की खराबी आने की वजह से यह रास्ते में खराब हुई थी। इसे दोपहर बाद ठीक कर दिया गया था। सड़क की हालत ठीक न होने के चलते बड़ी और नई बसें भेजना संभव नहीं है। जो छोटी बसें हैं वे सभी पुरानी हो चुकी हैं। इस करण कई बार समस्या आ जाती है। संवाद