{"_id":"691a022f2b080772430c8c10","slug":"bus-carrying-children-on-a-tour-collides-with-bulldozer-mandi-news-c-90-1-mnd1001-176340-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बुलडोजर से टकराईं बच्चों का भ्रमण पर ले जा रही बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बुलडोजर से टकराईं बच्चों का भ्रमण पर ले जा रही बस
विज्ञापन
औट टनल में ट्रक से टकराई स्कूल बस क्षतिग्रस्त। स्रोत जागरूक पाठक
नगवाईं (मंडी)। औट ट्रैफिक टनल हादसों के लिहाज से काफी संवेदनशील हो गई है। टनल में आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। रविवार सुबह स्कूली बच्चों को भ्रमण पर ले जा रही एक निजी बस बुलडोजर से टकरा गई। हादसे में कुछ बच्चों को मामूली चोटें आईं हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और मारकंडा टैक्सी यूनियन हरकत में आ गई।
टनल में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। व्यापार मंडल औट के प्रधान खुशी राम शर्मा और मारकंडा टैक्सी यूनियन के प्रधान डोला सिंह महंत का कहना है कि औट टनल में अक्सर हादसे हो रहे हैं लेकिन इस बारे में कोई कठोर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
टनल के अंदर वाहनों की तेज गति दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है। टनल के अंदर पर्याप्त रोशनी न होने के कारण दृश्यता बहुत कम हो जाती है, जिससे अचानक सामने आए वाहन या रुकावट को देखना मुश्किल हो जाता है। टनल के अंदर जमी धूल और वाहनों का धुआं भी विजिबिलिटी को कम कर देता है।