{"_id":"617048fae2cfc00c9a0487af","slug":"bus-brake-fails-five-passengers-injured-due-to-overturning-mandi-news-sml387846745","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की ब्रेक फेल, पलटने से पांच यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की ब्रेक फेल, पलटने से पांच यात्री घायल
विज्ञापन
करसोग के शोरशन नामक स्थान पर सड़क पर पलटी परिवहन निगम की बस।
- फोटो : Mandi
करसोग (मंडी)। सलाणा से करसोग जा रही बस के शोरशन के समीप अचानक ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ कर परिचय देकर बस को मुख्य मार्ग के साथ हलकी चढ़ाई वाले संपर्क मार्ग पर चढ़ाकर काबू किया। हालांकि बस पीछे हटते हुए पलट गई। इससे पांच सवारियों को चोटें आई हैं।
हादसे के वक्त बस में चालक-परिचालक समेत 13 लोग सवार थे। मौके पर लोगों ने पहुंचकर यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाला। परिवहन निगम ने हादसे की तकनीकी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने कहा कि पुलिस भी मामले की छानबीन कर रही है।
बुधवार सुबह एचआरटीसी बस (एचपी 03 बी 6135) सलाणा से करसोग की ओर जा रही थी। दस बजे के करीब जैसे ही बस शोरशन पहुंची तो यहां स्पीड ब्रेकर के समीप चालक ने स्पीड को कुछ कम करने के ब्रेक मारी लेकिन बस को ब्रेक नहीं लगी। चालक को ब्रेक फेल होने का अंदेशा हो गया। इस पर चालक ने बस को संपर्क मार्ग में डाल दिया। संपर्क मार्ग में चढ़ाई थी तो बस की स्पीड कम हो गई।
विज्ञापन
फिर बस धीरे-धीरे पीछे हटने लगी और पलट गई। घायलों की पहचान करसोग निवासी बोधराज, केशव, लीलाधर, केवल और सीमा के रूप में हुई है। इन्हें सिविल अस्पताल सुन्नी में प्राथमिक उपचार दिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक सुभाष कुमार ने कहा कि हादसे की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
....
चालक को पुरस्कृत करने की उठी मांग
लोगों घनश्याम, प्रमोद, दीपक, प्रवीण और जीवन का कहना है कि जान बचाने के लिए चालक को पुरस्कृत करना चाहिए। लोगों ने अनुसार बस में चालक-परिचालक सहित कुल 13 लोग सवार थे। यदि चालक सूझबूझ न दिखाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
000