फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bullion business shines in Jogindernagar, market remains buzzing

Mandi News: जोगिंद्रनगर में चमका सराफा कारोबार, बाजार रहा गुलजार

Wed, 30 Oct 2024 08:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 30 Oct 2024 08:18 AM IST
विज्ञापन
Bullion business shines in Jogindernagar, market remains buzzing
सरकाघाट बाजार में धनतेरस पर खरीदारी करते लोग। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। धनतेरस पर्व पर सराफा बाजार में भीड़-भाड़ और कारोबार का जोरदार माहौल देखने को मिला। लाखों रुपये का कारोबार एक दिन में होने से जोगिंद्रनगर के स्वर्णकारों के चेहरे खिल उठे। जोगिंद्रनगर शहर के मुख्य बाजार, मंदिर रोड और बस अड्डे से सटी स्वर्णकारों की दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ सुबह से देर शाम तक लगी रही। इस दौरान ग्राहकों ने सोने और चांदी के आभूषण खरीदे।
विज्ञापन

स्वर्णकार हरीश सोनी और विजय सोनी ने बताया कि आभूषणों के दामों में उछाल के बावजूद ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को आकर्षक उपहार भी दिए गए। सोने के दाम की बात करें तो 24 कैरेट का सोना मुख्य बाजारों में 80,000 रुपये प्रति दस ग्राम भी बिका। वहीं, धनतेरस पर जोगिंद्रनगर में बर्तन की दुकानों में पीतल और कांसे के बर्तनों की खरीददारी को लेकर ग्राहक देर शाम तक मुख्य बाजारों में डटे रहे। बर्तन विक्रेता प्रमोध कुमार, कृष्ण, और विष्णु शर्मा ने बताया कि शुभ मुहूर्त पर ग्राहकों ने कांसे, पीतल, और स्टील के बर्तनों की खरीदारी की।
विज्ञापन

सरकाघाट में भी धनतेरस पर्व की धूमधाम
सरकाघाट। उपमंडल सरकाघाट में भी धनतेरस पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मिठाई, पटाके, बर्तन, जेवरात, और पूजा का सामान खरीदते हुए लोगों की भीड़ देखी गई। पंडित रमेश कुमार ने बताया कि धनतेरस का महत्व धन-संपत्ति की समृद्धि के लिए कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी, गणेश, तथा शिव और राम की पूजा करने से धन समृद्धि तथा लक्ष्मी का वास घर में होता है। बर्तन, जेवरात, और वाहन खरीदना धनतेरस को अति शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली पर्व से पहले धनतेरस पर सर्राफ बाजार जोगिंद्रनगर में खूब चमका है। लाखों रुपये का कारोबार एक दिन में होने से स्वर्णकारों के चेहरे खिल उठे। सोने-चांदी के आभूषण की खरीददारी को लेकर जोगिंद्रनगर शहर के बाजार भी गुलजार रहे। मुख्य बाजार, मंदिर रोड़ और बस अड्डे से सटी स्वर्णकारों की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ सुबह से देरशाम तक लगी रही। इस दौरान ग्राहकों ने सोने व चांदी के आभूषण खरीदे।
स्वर्णकार हरीश सोनी, विजय सोनी ने बताया कि आभूषणों के दामों में उच्छाल के बाद भी खरीदारी को लेकर ग्राहकों की भीड़ भी देखने को मिली। इस दौरान आकर्षक उपहार भी ग्राहकों को दिए गए। सोने के दामों की बात करें तो 24 कैरेट का सोना मुख्य बाजारों में 80 हजार रुपये प्रति दस ग्राम भी बिका। धनतेरस पर जोगिंद्रनगर में बर्तन की दुकानों में पीतल और कांसे के बर्तन की खरीददारी को लेकर ग्राहक देर शाम तक मुख्य बाजारों में डटे रहे। बर्तन विक्रेता प्रमोध कुमार, कृष्ण, विष्णु शर्मा ने बताया कि शुभ मूहूर्त पर ग्राहकों ने कांसे, पीतल व स्टील के बर्तनों की खरीदारी की।

---


धनतेरस की सरकाघाट में रही धूम
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट में दिवाली के एक दिन पहले मनाई जाने वाला धनतेरस पर्व सरकाघाट के लोगों ने धूमधाम से मनाया। इस उपलक्ष्य पर मिठाई, पटाके, बर्तन, जेवरात तथा पूजा का सामान खरीदते लोगों को देखा गया। धनतेरस का महत्व बताते हुए पंडित रमेश कुमार ने बताया कि धन-संपत्ति की समृद्धि के लिए कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाई जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी, गणेश, तथा शिव और राम की पूजा करने से धन समृद्धि तथा लक्ष्मी का वास घर में होता है। बर्तन, जेवरात तथा वाहन आदि खरीदना धनतेरस को अति शुभ माना जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed