फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Budget provision could not be made in Kendriya Vidyalayas

Mandi News: केंद्रीय विद्यालयों में नहीं हो पाया बजट का प्रावधान

Sun, 15 Dec 2024 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Budget provision could not be made in Kendriya Vidyalayas
चौंतड़ा (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालयों और प्राथमिक स्कूलों में सालाना बजट न मिल पाने से सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। प्रदेश के करीब एक लाख विद्यालयों समेत मंडी जिले के 1600 प्राथमिक स्कूलों में सालाना बजट न मिलने से शिक्षक पठन पाठन की सामग्री खरीदने को लेकर लाचार हो गए हैं।
विज्ञापन

नए भवनों का निर्माण कार्य भी पूरा करना मुश्किल हो गया है। मंडी जिले के कुल 23 ब्लाॅकों में शामिल द्रंग एक, दो और चौंतड़ा ब्लॉक के 200 से अधिक प्राथमिक पाठशालाओं में बजट न मिल पाने से स्मार्ट कक्षाओं का संचालन प्रभावित होना शुरू हो गया है। शैक्षणिक भवनों के रंग रोगन करने तक के लाले पड़ गए हैं।
विज्ञापन

कंपोजिट ग्रांट भी न मिल पाने से नौनिहालों की पढ़ाई पर असर देखने को मिल रहा है। अव्यवस्था से अभिभावकों में भी रोष है। पीटीए संघ भी शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे इस व्यवहार पर बिफर गया है। हर साल अक्तूबर तक प्राथमिक और केंद्रीय विद्यालयों को मिलने वाली सालाना अनुदान राशि दिसंबर में भी नहीं मिल पाई है। एसएमसी के माध्यम से भी स्कूल के खर्चों को उठाने को लेकर मजबूर हुए स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से समाधान को लेकर पत्राचार शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक पाठशालाओं को नए भवन के निर्माण के लिए 11 लाख तक बजट का प्रावधान है। स्मार्ट कक्षाओं के लिए भी 15 से 25 हजार रुपये का बजट केंद्र सरकार से मिलता है। प्राथमिक शिक्षा संघ चौंतड़ा ब्लॉक के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत बजट का प्रावधान न होने से स्मार्ट कक्षा के संचालन पर असर पड़ रहा है।


...
समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक पाठशालाओं को बजट का प्रावधान न होने का मामला ध्यान में है। शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से इस विषय पर चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ताकि स्मार्ट कक्षाओं का संचालन और स्कूलों के चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्य प्रभावित न हों।
-विजय गुप्ता, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed