फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Budget approved, school building still not built

Mandi News: बजट स्वीकृत, फिर भी नहीं बना स्कूल भवन

Sat, 08 Feb 2025 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Budget approved, school building still not built
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला धनैतर में सर्वशिक्षा अभियान स्मार्ट प्रोजेक्ट के तहत स्वीकृत 24 लाख रुपये को खर्च करने में संबंधित एजेंसी की उदासीनता से स्कूल भवन का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। निर्माण में लगातार बरती जा रही ढील से स्वीकृत बजट के लैप्स होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

बीते साल जून में शुरू हुए नए दो मंजिला भवन के निर्माण का कार्य मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा था। हैरत की बात है कि अभी तक नींव और कुछ पिलर ही खड़े हो पाए हैं। ऐसे में नए सत्र में विद्यार्थियों को नए स्कूल भवन की सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीदें कम ही हैं।
विज्ञापन


अतिरिक्त कमरों की सुविधा से लाभान्वित करने के लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत करीब 13 और शिक्षा विभाग के स्मार्ट प्रोजेक्ट के तहत करीब 11 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसे खर्च करने को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति और संस्थान प्रभारी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। निर्माण न होने से अब अभिभावकों और ग्रामीणों में रोष है। स्कूल के प्रभारी गौरी शंकर ने बताया कि नए भवन के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने को लेकर यथासंभव प्रयास किए जा रहे हैं। एसएमसी प्रधान दीपिका ठाकुर ने बताया कि उन्हें हाल ही में ही जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह स्कूल भवन के निर्माण कार्य को धरातल में उतारने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

स्कूल भवन के निर्माण में देरी पर नोटिस जारी
प्राथमिक पाठशाला धनैतर में स्कूल के नए भवन के निर्माण कार्य में देरी को लेकर अब सर्व शिक्षा अभियान की ओर से नोटिस भी जारी कर जवाब तलब किया गया है। वीरवार को सर्व शिक्षा अभियान के कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की इस उदासीनता पर नोटिस जारी कर विभाग के उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवा दिया गया है। भवन के निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति जांचने के लिए जल्द निरीक्षण किया जाएगा।



000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed