{"_id":"69d65e6c664729fc230d6b15","slug":"buddhist-nun-murder-case-two-knives-and-a-wooden-stick-used-in-the-murder-recovered-mandi-news-c-90-1-ssml1045-192321-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौद्ध भिक्षुणी हत्याकांड : हत्या में इस्तेमाल दो चाकू और लकड़ी का डंडा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौद्ध भिक्षुणी हत्याकांड : हत्या में इस्तेमाल दो चाकू और लकड़ी का डंडा बरामद
विज्ञापन
पुलिस दोनों मोबाइल भी कर चुकी है बरामद, सुनियोजित तरीके से हुआ था सब
संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। बौद्ध भिक्षुणी हत्याकांड में हत्या में इस्तेमाल दो चाकू और एक लकड़ी का डंडा बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया है कि पूरी वारदात सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई थी। आरोपियों ने पहले से योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया।
बरामद किए गए दोनों चाकुओं में से एक चाकू आरोपी लड़का अपने पास रखता था, जिसका इस्तेमाल घटना के दौरान किया गया। जांच टीम ने घटना से जुड़े दोनों मोबाइल फोन भी पहले ही जब्त कर लिए हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। आरोपी लूट के इरादे से ही गए थे। बीती दो मार्च की रात को रिवालसर क्षेत्र के सरकीधार स्थित होली केव्स (गुफा) में तिब्बती मूल की 80 वर्षीय बौद्ध भिक्षुणी की हत्या आरोपियों ने की थी। इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। जबकि एक अन्य नाबालिग हैं।
उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले में गंभीरता से पुलिस जांच कर रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।