फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BSL Model School students top in dance

Mandi News: नृत्य में बीएसएल मॉडल स्कूल की छात्राएं अव्वल

Tue, 28 Apr 2026 04:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 04:05 AM IST
विज्ञापन
BSL Model School students top in dance
बीएसएल मॉडल स्कूल के कनिष्ठ वर्ग की लोक नृत्य प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं को सम्मानित करते प
विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। बीएसएल मॉडल स्कूल सुंदरनगर ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बीबीएमबी प्रशासन चंडीगढ़ के दिशा-निर्देशानुसार गत शुक्रवार को परियोजना के स्कूलों में अंतर विद्यालयी सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन बीबीएमबी डीएवी पब्लिक स्कूल नंगल में हुआ। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और राजस्थान की लोक संस्कृतियों का प्रदर्शन रहा। इस मौके पर बीबीएमबी की विभिन्न पाठशालाओं के विद्यार्थियों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा और लोकधुनों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह प्रतियोगिता कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्गों में आयोजित हुई।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक आदर्श विद्यालय बीएसएल परियोजना सुंदरनगर की छात्राओं ने प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में अपनी जीत दर्ज करवाकर प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। मॉडल स्कूल सुंदरनगर कनिष्ठ वर्ग में हिमाचली नाटी में प्रथम स्थान पर रहा। वरिष्ठ वर्ग में हरियाणा की जीवंत संस्कृति को बीबीएमबी प्रशासन और दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत करते हुए प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा। सोमवार को प्रतियोगिता के विजेताओं को स्कूल प्रशासन ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. एमआर गौतम ने बताया कि विजेताओं का प्रातःकालीन सभा में स्वागत किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों को सुंदर उपहारों के साथ सम्मानित किया गया। उन्होंने बीबीएमबी अध्यक्ष इंजीनियर मनोज त्रिपाठी, सदस्य सिंचाई व मुख्य अभियंता बीएसएल परियोजना सुंदरनगर इंजीनियर विजेंद्र सिंह नारा सहित बीबीएमबी के सुंदरनगर प्रशासन के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षिका ज्योति रानी, लेखा धीमान, सुमन कुमारी, विद्या देवी, वंदना कुमारी अंतिमा, शीतल कुमारी, सुरेंद्र सिंह, कमल देव को छात्राओं को प्रतियोगिता के लिए तैयार और प्रशिक्षित करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed