फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Broken doors of toilets in Mandi Hospital, no one to take care

Mandi News: मंडी अस्पताल में शौचालयों के टूटे दरवाजे, सुध लेने वाला कोई नहीं

Thu, 21 Mar 2024 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 21 Mar 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Broken doors of toilets in Mandi Hospital, no one to take care
जोनल अस्पताल मंडी में क्षतिग्रस्त हुए शौचालयों के दरवाजे। संवाद
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में दिन प्रतिदिन व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए अस्पताल आने वाले लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि अस्पताल के अधिकांश शौचालयों दरवाजे टूट चुके हैं। कई शौचालयों के दरवाजे बंद ही नहीं होते। विभिन्न वार्डों में महिला शौचालय बंद हैं। ऐसे में महिला रोगियों और तीमारदारों को मजबूरन पुरुष शौचालयों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

समस्या को लेकर कई बार तीमारदारों और अन्य लोगों ने अस्पताल प्रशासन को भी अवगत करवाया है, लेकिन अभी तक कोई सुध नहीं ली गई।रोजाना जोनल अस्पताल में एक हजार से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। उन्हें मजबूरन बिना दरवाजों और क्षतिग्रस्त शौचालयों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। शौचालयों में उचित सफाई न होने से दुर्गंध रहती है। कुछ शौचालयों के दरवाजे नीचे से सड़ चुके हैं, जिन्हें अभी तक ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

मंडी शहर के बुजुर्ग देवी राम ने बताया कि बीते दिनों तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल के मेल वार्ड में भर्ती करवाया गया था। वहां तबीयत खराब होने के बाद बिना दरवाजों के शौचालय का इस्तेमाल करने पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था है, लेकिन वहां ताला लगा कर उसे केवल अस्पताल स्टॉफ के लिए प्रयोग किया जा रहा है। बल्ह क्षेत्र के पैड़ी निवासी लटेश्वरी ने बताया कि शौचालयों के दरवाजों की हालत बेहद खराब है। इनकी हालात सुधारी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय अस्पताल के स्वास्थ्य अधीक्षक धर्म सिंह वर्मा ने बताया कि मामला उनके ध्यान में नहीं था। शीघ्र ही क्षतिग्रस्त शौचालयों में दरवाजे लगवाए जाएंगे। बंद किए गए महिलाओं के शौचालयों को खोलने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे। यह बंद क्यों किए गए थे, इसकी जांच की जाएगी।

जोनल अस्पताल मंडी में क्षतिग्रस्त हुए शौचालयों के दरवाजे। संवाद

जोनल अस्पताल मंडी में क्षतिग्रस्त हुए शौचालयों के दरवाजे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed