Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   british groom himachali bride karsog love story wedding

सात समंदर पार से आई बरात: पालकी में सवार दूल्हे ने हिमाचली परंपराओं से रचाई शादी; नाटी में झूमे विदेशी मेहमान

Mon, 23 Nov 2026 02:33 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 23 Nov 2026 02:33 PM IST
सार

मंडी के करसोग में इंग्लैंड के थॉमस और हिमाचल की नेहा चौहान का विवाह संस्कृतियों के खूबसूरत संगम का उदाहरण बना। दूल्हा पालकी में सवार होकर बरात लेकर पहुंचा और हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए। नेहा ने करसोग से शिमला, दिल्ली और जर्मनी तक शिक्षा का सफर तय कर कृषि एवं पर्यावरण विषय में पीएचडी की है।

विज्ञापन
british groom himachali bride karsog love story wedding
इंग्लैंड का दूल्हा और हिमाचल की दुल्हनिया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्यार सरहदों का मोहताज नहीं होता। इस बात की खूबसूरत मिसाल मंडी जिले के करसोग उपमंडल के कुटी गांव में देखने को मिली, जहां इंग्लैंड के थॉमस ने हिमाचल की बेटी नेहा चौहान के साथ विवाह रचाया। विदेश से आए दूल्हे ने भारतीय संस्कृति और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


Trending Videos

शादी समारोह की खास बात यह रही कि दूल्हा पालकी में सवार होकर दुल्हन को लेने पहुंचा। थॉमस ने शेरवानी और सेहरा पहना, जबकि विदेशी बराती हिमाचली टोपी पहनकर समारोह में शामिल हुए। विवाह की रस्में नेहा के पैतृक घर करसोग में पारंपरिक अंदाज में संपन्न हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्मनी में हुई मुलाकात, करसोग में विवाह
नेहा चौहान और थॉमस की मुलाकात जर्मनी में हुई थी। दोनों वहां कार्यरत थे। मुलाकात के बाद दोस्ती बढ़ी और दोनों ने विवाह का फैसला किया। परिवारों की सहमति के बाद थॉमस अपने परिजनों और दोस्तों के साथ हिमाचल पहुंचे और यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों से विवाह संपन्न हुआ। थॉमस जर्मनी में स्पेस इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। उनके साथ इंग्लैंड से आए मेहमान भी विवाह समारोह में शामिल हुए।


विज्ञापन

करसोग से शिमला, दिल्ली और जर्मनी तक नेहा का सफर
नेहा चौहान की शैक्षणिक यात्रा भी क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा करसोग के रूट मॉडल पब्लिक स्कूल से हासिल की। इसके बाद आरकेएमवी शिमला और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त की। स्कॉलरशिप मिलने के बाद वह उच्च शिक्षा के लिए जर्मनी पहुंचीं। वहां कृषि एवं पर्यावरण विषय में पीएचडी हासिल करने के बाद वर्तमान में जर्मनी में कार्यरत हैं। उनकी सफलता करसोग क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बनी हुई है।
 

पहाड़ी संस्कृति में रंगे विदेशी मेहमान
विवाह समारोह में हिमाचली लोक संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों का विशेष आकर्षण रहा। विदेशी मेहमानों ने हिमाचली टोपी पहनकर स्थानीय परंपराओं को अपनाया। लोकधुनों पर नाटी और शादी के अन्य समारोहों में शामिल होकर उन्होंने पहाड़ी संस्कृति का आनंद लिया। इस विवाह ने करसोग में दो संस्कृतियों के मेल और पारिवारिक रिश्तों की खूबसूरत तस्वीर पेश की। नेहा की शिक्षा और उपलब्धियां भी स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed