{"_id":"60c8e2618ebc3e2ed6626eac","slug":"bridge-will-soon-be-built-on-jabothi-khadd-mandi-news-sml373728515","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबोठी खड्ड पर शीघ्र बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबोठी खड्ड पर शीघ्र बनेगा पुल
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की सुलपुर जबोठ पंचायत के लोगों को जबोठी खड्ड पर पुल बनने की आस बंध गई है। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने सरकाघाट दौरे में पंचायत के लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस पुल के लिए स्वीकृत राशि की पहली किस्त प्रदान की जाएगी।
पुल का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि वे जल्द से जल्द पुल का कार्य शुरू करें, ताकि सुलपुर जबोठ पंचायत के लोगों को राहत मिल सके। पंचायत प्रधान रवि राणा ने बताया कि मंत्री ने आश्वासन दिया है कि पुल का कार्य शीघ्र शुरू होगा।
बरसात के कारण जबोठी खड्ड में कई साल पहले पुल ढह गया था। साल 2018 में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस पुल का शिलान्यास किया मगर तीन साल के बाद भी इसका कार्य शुरू नहीं हो पाया। बरसात के मौसम में लोगों को खड्ड को पार करके गंतव्यों तक पहुंचना पड़ रहा है। ऐसे में बरसात के दिनों में लोग वाया भांबला होकर सुलपुर जबोठ जाते हैं। पुल के ढहने से सुलपुर जबोठ और साथ लगती पंचायतों के 10 हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं।