फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Blocking of Manali NH, 30 km jam in mandi

मनाली एनएच के अवरुद्ध होने से 30 किमी लगा जाम, फंसे रहे यात्री

Thu, 12 Aug 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Blocking of Manali NH, 30 km jam in mandi
मंडी बस अड्डे के बाहर लगी वाहनों की कतार। - फोटो : Mandi
मंडी। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्चमार्ग के अवरुद्ध होने से करीब 30 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। बुधवार देररात करीब दस बजे सात मील के पास भूस्खलन के कारण हाईवे बाधित हो गया। इस कारण मंडी तक वाहनों की लाइन लग गई। जाम में वाहनों के फंसने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यात्री भूखे-प्यासे ही वाहनों के फंसे रहे। हाईवे को वीरवार सुबह करीब 11 बजे बहाल किया जा सका। हाईवे के अवरुद्ध होने से मंडी और कुल्लू की ओर दोनों तरफ करीब 30 किमी लंबा जाम लग गया। सैकड़ों वाहन रास्ते में फंसे रहे। सेब और अन्य नकदी पैदावार भी जाम में फंसी रही।
विज्ञापन

भूखे प्यासे लोगों ने वाहनों में रहकर पूरी रात गुजारी। आलम यह रहा कि सुबह दस बजे तक सात मील से कुल्लू की तरफ औट और मंडी की तरफ गुटकर तक वाहनों की कतारें लग गईं। सुबह तड़के तक वाया कटौला मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रही। इसके बाद वाहनों का दबाव बढ़ने से यहां भी जाम लग गया। चंडीगढ़ से आने वाल ट्रकों और बसों को सुंदरनगर फोरलेन के पास रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ पैदल तो कुछ वाहनों की अदला बदली कर गंतव्य तक पहुंचे। भारी जाम से कुल्लू, सुंदरनगर और नेरचौक लोकल रूट भी प्रभावित हुए हैं। बुधवार रात करीब दस बजे सात मील के पास हाईवे भूस्खलन के कारण बंद हो गया था।

.....
बारिश और पहाड़ी दरकने के खतरे के चलते सात मील पर गिरा मलबा साफ नहीं किया गया। रात को मंडी-कुल्लू एनएच पर वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई। सुबह 11 बजे मार्ग सिंगललेन खोला गया है। कड़ी मशक्कत के बाद 12 बजे तक आवाजाही सामान्य करवाई गई।
-आशीष शर्मा, एएसपी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed