{"_id":"576fe3a34f1c1bcb7379aa02","slug":"black-belt-compitition","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी मेहनत से प्रशिक्षुओं ने पास की कराटे डू बेल्ट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी मेहनत से प्रशिक्षुओं ने पास की कराटे डू बेल्ट परीक्षा
मंडी
Updated Sun, 26 Jun 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर में कराटे की बेल्ट परीक्षा हासिल करने वाले प्रशिक्षु मुख्यातिथि व प्रशिक्षुओं के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। गोजू रियू कराटे डू सौफ इंडिया के सौजन्य से लक्ष्मी नारायण मंदिर बीबीएमबी कॉलोनी सुंदरनगर में रविवार को बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान ..नशा छोड़ो, युवा जोड़ो.. अभियान नाचन के संयोजक मनीष शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक जागरण मंच नाचन के अध्यक्ष दर्शन लाल ने की। बच्चों की ओर से काता, कुमिते और बेसिक कराटे की कलाओं का प्रदर्शन किया गया। मुख्यातिथि मनीष शर्मा ने कहा कि कराटे एक खेल नहीं बल्कि अनुशासित जीवन जीने की एक कला है।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं से नशों से दूर रहकर इस तरह की गतिविधियों में शामिल होकर समाज निर्माण में अपनी मजबूत और जिम्मेवार भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस बेल्ट परीक्षा में अमित, प्रभजोत सिंह, अखिल भारती, मनन पाठक ने ब्लैक बेल्ट हासिल की। इसके साथ सोनू, वरुण, अर्सिया राणा, वासू, आरव गोयल, डिंपल कुमार ने कलर बेल्ट हासिल की। इस अवसर पर पटियाला बैंक के सहायक प्रबंधक दीपक रंजन झा, कराटे डू के तकनीकी निदेशक हंसराज शर्मा, सैंसाई कृष्ण लाल, खूब राम, जय राम, सुरेश कुमार, तीर्थ राम, राजेंद्र कुमार, गंगा राम, सिद्धू राम भारद्वाज, सुनील कुमार, उत्सव और रीना चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन