फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP workers resolved to bloom lotus at every booth

Mandi News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर कमल खिलाने का लिया संकल्प

Sun, 14 Apr 2024 06:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 14 Apr 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
BJP workers resolved to bloom lotus at every booth
भाजपा मंडल की बैठक में श्रीकांत शर्मा और अन्य नेता। संवाद
मंडी। मंडी सदर मंडल की बैठक शनिवार को विश्वकर्मा हॉल मंडी हुई। इसमें भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता व सदर विधायक अनिल शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि पार्टी हर बूथ पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने की रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर कमल खिलाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जबसे कंगना रणौत की टिकट मंडी संसदीय क्षेत्र से घोषित हुई है तब से कांग्रेस के सभी नेता परेशान है। धरातल पर भाजपा के पक्ष में एक मजबूत वातावरण खड़ा हो रहा है। इसी कारण कांग्रेस के नेता बौखलाहट में बयानबाजी कर रहे हैं। इस बार एक बात तो तय है कि 4 जून को भाजपा देश में 400 पार और हिमाचल में चार की चार लोकसभा सीटें जीतेगी।
विज्ञापन

बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता जीतेगा और कमल खिलेगा। भाजपा जनता को अगले एक हजार साल के लिए भारत की नींव मजबूत करने के लिए मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही है। विकसित भारत के संकल्प के लिए मतदान करना है। देश और विश्व में पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों के अंदर कई सिद्धियां प्राप्त की हैं। गरीबी, भ्रष्टाचार, जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण से मुक्ति दिलाने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है।

भाजपा मंडल की बैठक में श्रीकांत शर्मा और अन्य नेता। संवाद

भाजपा मंडल की बैठक में श्रीकांत शर्मा और अन्य नेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed