फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP workers refuted claims of joining the Congress, dismissing them as AI-generated images.

Mandi News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने एआई तस्वीरों से कांग्रेस में शामिल होने के दावे को नकारा

Sat, 22 Aug 2026 04:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
BJP workers refuted claims of joining the Congress, dismissing them as AI-generated images.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीडियो जारी कर कहा- पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का दावा गलत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलद्वाड़ा (मंडी)। सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के हार पहनकर स्वागत की तस्वीरों को कांग्रेस में शामिल होने के दावे के साथ प्रचारित करने का मामला सामने आया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के एक नेता ने एआई से तैयार तस्वीरों के जरिये भ्रामक प्रचार किया। कार्यकर्ताओं ने वीडियो जारी कर इसका खंडन करते हुए भाजपा के साथ होने की बात कही।

भाजपा बूथ अध्यक्ष राधे लाल, कमल चंद राणा, विजय कुमार गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि कमल चंद राणा, विजय कुमार गुप्ता, विद्यासागर, मान सिंह, विधि चंद, राधे लाल, शुंका राम, प्रभात राणा, श्याम लाल और विनोद कुमार के कांग्रेस में शामिल होने का दावा पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के साथ हैं और पार्टी नहीं छोड़ी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी नेता के गांव या घर-द्वार पहुंचने पर स्थानीय लोग सम्मान स्वरूप हार पहनाते हैं। हिमाचल में यह सामाजिक और सांस्कृतिक परंपरा है। इसे राजनीतिक दल में शामिल होने से जोड़ना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed