फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP won the Lok Sabha elections due to the hard work of every worker: Govind

हर कार्यकर्ता की मेहनत से भाजपा को लोकसभा चुनाव में मिली जीत : गाेविंद

Thu, 20 Jun 2024 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 20 Jun 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
BJP won the Lok Sabha elections due to the hard work of every worker: Govind
मंडी। लोकसभा चुनाव में मंडी सीट पर जीत सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। सबसे अधिक हम मतदाताओं का आभार जताते हैं। यह बात मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने लोकसभा चुनाव में जीत के बाद मंडी में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के मार्गदर्शन और सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह जीत हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंडी भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनावों को लेकर अपने अनुभव साझे किए।
विज्ञापन

लोकसभा क्षेत्र के संयोजक एवं बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी और प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य ने भी अपने अनुभव सांझा किए। पायल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में भाग लें। वहीं, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने जगत प्रकाश नड्डा के केंद्र में मंत्री बनने पर भी सभी को बधाई दी। बैठक में महामंत्री संजय, सोमेश, मीडिया प्रभारी राकेश वालिया, सुमन व अन्य प्रदेश, जिला व मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed