फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP using women's bill for political purposes: Chandrashekhar

राजनीति करने के लिए महिला बिल का उपयोग कर रही भाजपा : चंद्रशेखर

Fri, 24 Apr 2026 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
BJP using women's bill for political purposes: Chandrashekhar
कहा - केंद्र सरकार नहीं चाहती देश में लागू हो महिलाओं को चुनाव में आरक्षण
विज्ञापन

महिला विरोधी भाजपा, कांग्र्रेस पर लगा रही बेबुनियाद आरोप
मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस विधायक ने घेरी केंद्र सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। देश में महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस महिला विरोधी है, जबकि कांग्रेस का कहना है कि भाजपा जानबूझकर पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से कांग्रेस के एकमात्र विधायक चंद्रशेखर ने भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। वीरवार को मंडी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के हित में आने वाले किसी भी बिल का विरोध नहीं करती, लेकिन भाजपा इसे गलत तरीके से लागू करने की कोशिश कर रही है, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिस बिल को लाने की बात भाजपा कर रही थी, उसका कोई स्पष्ट खाका तैयार नहीं किया गया और न ही इस बारे में विपक्ष को जानकारी दी गई। यह केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि पहले सरकार ने कुछ और संकेत दिए, लेकिन अब महिला आरक्षण बिल को लेकर यू-टर्न लिया गया है।
विज्ञापन

चंद्रशेखर ने यह भी आरोप लगाया कि जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, वहां की महिला नेताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से यह बिल पेश किया गया है। 33 प्रतिशत आरक्षण के बजाय कुछ राज्यों में 50 प्रतिशत की बात कही जा रही है, जो उचित नहीं है। इससे सीमित राजनीतिक लाभ तो लिया जा सकता है, लेकिन वास्तविक रूप से महिलाओं को सशक्त करने के बजाय पुरुषों को ही अधिक लाभ मिलने की संभावना है। इसी वजह से कांग्रेस ने इस बिल का समर्थन नहीं किया। उन्होंने संसद में किए गए वादों और गारंटियों को भी ‘जुमला’ करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed