फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   bjp takes command in sarkaghat nagar parishad,mandi news, sarkaghat news, political news

सरकाघाट नप में भाजपा ने संभाली कमान

Wed, 20 Jan 2021 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
bjp takes command in sarkaghat nagar parishad,mandi news, sarkaghat news, political news
नगर परिषद सरकाघाट में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर काबिज होने के बाद भाजपा समर्थित पार्षद खुशी जताते ? - फोटो : Mandi
सरकाघाट (मंडी)। नगर परिषद सरकाघाट में भाजपा ने अध्यक्ष पद की कुर्सी कांग्रेस से छीन ली है। सियासी जोड़ तोड़ के बाद आखिरकार नगर परिषद सरकाघाट पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। दो दिन पहले कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के बाद बुधवार को आयोजित चुनाव में भाजपा ने नगर परिषद में अपना बहुमत साबित कर दिया है। नगर परिषद सरकाघाट में अनूप कुमारी को अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन

यह वार्ड नंबर दो रामनगर से जीतकर आई हैं। उपाध्यक्ष ध्यान सिंह को चुना गया है, वह रोपा कॉलोनी वार्ड से जीते हैं। चुनाव नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष एवं एसडीएम सरकाघाट की देख-रेख में आयोजित हुए। नगर परिषद में कुल सात वार्ड हैं।
विज्ञापन

सात वार्डों के पार्षदों में से पांच ने भाजपा को समर्थन दिया है और दो पार्षदों ने वॉकआउट कर दिया। जो पार्षद भाजपा की तरफ गए वे एक दिन पहले कांग्रेस के साथ दिखाई दिए थे। चुनाव के बाद विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने सभी पार्षदों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने सत्ता का किया दुरुपयोग : पवन ठाकुर
कांग्रेस ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी पवन ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने सत्ता, धन और बल का प्रयोग करके उनके समर्थित पार्षदों को अपनी पाले में कर लिया। पार्षदों पर दबाव बनाया गया, जिसके कारण वे भाजपा में चले गए। यहां पर लोकतंत्र की हत्या हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed