फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP stole votes, MPs, and donations: Vidit

भाजपा ने की वोट, सांसद और चंदे की चोरी : विदित

Sun, 28 Jun 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
BJP stole votes, MPs, and donations: Vidit
भाजपा पर बरसे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, नीट पेपर लीक पर राष्ट्रपति-राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार, 68 नए पदाधिकारी नियुक्त
ब्लॉक अध्यक्षों को 30 जून का अल्टीमेटम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी के गांधी भवन में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह-प्रभारी विदित चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रेस वार्ता के दौरान विदित चौधरी ने भाजपा पर वोट, सांसद और चंदे की चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि यह उनकी पहली चोरी नहीं है। 1992 में राम मंदिर के नाम पर एकत्रित किए गए 14,000 करोड़ रुपये के चंदे का जवाब भाजपा आज तक नहीं दे पाई है। तंज कसा कि चंदा इकट्ठा करने वाली भी भाजपा है और चोरी करने वाली भी। बैठक के बाद सह प्रभारी व जिला अध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट व अन्य राष्ट्रीय परीक्षाओं में धांधली को लेकर उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
चंपा ठाकुर ने कहा कि आए दिन पेपर लीक होने से देश के लाखों छात्र और अभिभावक मानसिक व आर्थिक तनाव झेल रहे हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और स्वतंत्र विशेषज्ञों की समिति गठित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 68 ब्लॉक उपाध्यक्षों, सचिवों और सलाहकारों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। सभी ब्लॉक अध्यक्षों को 30 जून तक अपनी कार्यकारिणी की सूची जमा करने के आदेश दिए गए हैं। ब्लॉक अध्यक्षों को महीने में कम से कम 5 दिन बूथ स्तर पर जनता से संवाद करना होगा, सरकार की नीतियां जन-जन तक पहुंचानी होंगी और भाजपा की नाकामियों को उजागर करना होगा। प्रदर्शन में विफल रहने पर उन्हें पद छोड़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed