फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mookerjee

जोगिंद्रनगर भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

Wed, 06 Jul 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
BJP pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mookerjee
जोगिंद्रनगर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देतीं मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष और क - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर(मंडी)। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद की पुण्यतिथि पर जोगिंद्रनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष मेघना ठाकुर व युवा मोर्चा के अध्यक्ष गगन ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। मेघना ठाकुर ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता को बढ़ाने के लिए मुखर्जी को देश नमन करता है। उनके बलिदान और त्याग का देश हमेशा ऋणी रहेगा। देश को मजबूत करने के लिए उनके द्वारा किए प्रयासों के लिए भारत कृतज्ञ रहेगा।

मंडल भाजपा अध्यक्ष पंकज जम्वाल ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने समृद्ध राष्ट्र का जो सपना देखा था वह लगभग साकार होता जा रहा है। पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर और विधायक प्रकाश राणा ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया, मीरा ठाकुर, राजकुमारी और मंडल भाजपा के महामंत्री तेज सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed