{"_id":"5806573c4f1c1b562c703b45","slug":"bjp-parivartan-ralli","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवर्तन रैली से भाजपा ने किया चुनावी शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवर्तन रैली से भाजपा ने किया चुनावी शंखनाद
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी
Updated Tue, 18 Oct 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली से भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। रैली से भाजपा भी प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की राह देख रही है। रैली के बीच-बीच में शंख की ध्वनि भी गूंजती रही।
विज्ञापन
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को छोटी काशी के पड्डल ग्राउंड में परिवर्तन रैली से भाजपा ने चुनावी बिगुल बजा दिया है। भाजपा लोकसभा चुनाव में हुई नरेंद्र मोदी की रैली की तर्ज पर परिवर्तन रैली को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अहम मान रही है। परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर सीधा प्रहार करने के बजाय प्रदेश की जनता से ही हिसाब मांगने का आह्वान किया।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने फिफ्टी प्लस का लक्ष्य रखा है। परिवर्तन रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा फिफ्टी प्लस के लक्ष्य को पूरा करेगी और हिमाचल में कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव किसी भी समय हो। भाजपा पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन