फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP is a party of ideology, not legacy: Jawahar

भाजपा विचारधारा की पार्टी है, विरासत नहीं : जवाहर

Sun, 12 Oct 2025 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
BJP is a party of ideology, not legacy: Jawahar
पधर में पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर। स्रोत संगठन
पधर (मंडी)। द्रंग के पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, किसी व्यक्ति विशेष की संपत्ति या विरासत नहीं। 27 वर्षों तक दिन-रात मेहनत कर द्रंग में पार्टी संगठन को खड़ा किया, तभी जाकर भाजपा यहां मजबूत हुई और लगातार जीत हासिल कर सकी।
विज्ञापन

पार्टी टिकट बदले जाने पर भी उन्होंने कभी नाराजगी व्यक्त नहीं की, बल्कि विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों में पार्टी हित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया। जिन कार्यकर्ताओं को आज द्रंग में मंडल का दायित्व मिला है, उन्हें मैंने ही नर्सरी से केजी और प्राइमरी तक पहुंचाया है। रविवार को पधर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ द्रंग क्षेत्र में भीषण बरसात से भारी तबाही हुई है।
विज्ञापन

स्नोर, बदार, उतरशाल और चौहारघाटी इलाकों में हालात अब तक सामान्य नहीं हुए हैं। जब क्षेत्र में तबाही मची थी, न तो सत्तापक्ष और न ही विपक्ष का कोई नेता द्रंग की सुध लेने पहुंचा। उस दौरान मंडी में पत्रकार वार्ता कर दोनों दलों से द्रंग का दौरा कर प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लेने की मांग की थी। इसके बाद संगठन के कुछ मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने उनके खिलाफ अनुचित बयानबाजी की। मंडल में अनमेच्योर अध्यक्ष बना दिए गए हैं। दम है तो मुझे पार्टी से बाहर करके दिखाएं। उन्होंने कभी पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के खिलाफ अपमानजनक शब्द नहीं कहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed