फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP celebrated Delhi's victory

Mandi News: दिल्ली की जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न

Sun, 09 Feb 2025 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
BJP celebrated Delhi's victory
दिल्ली में भाजपा की शानदार जीत पर चौहाटा बाजार में जश्न मनाते हुए जिला भाजपा कार्यकर्ता व नेता। - फोटो : संवाद
मंडी/सुंदरनगर/नेरचौक/धर्मपुर/संधोल। दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर शनिवार को हर किसी की निगाहें टिकी रहीं। दिनभर हर कोई चुनाव परिणाम की अपडेट लेते रहे। घर पर टीवी के सामने तो बाहर मोबाइल पर हर कोई पल पल की अपडेट लेता रहा। हर चौक चौराहे में दिल्ली विस चुनाव परिणाम की ही चर्चा रही। दोपहर जीत की तस्वीर साफ हुई तो भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल गए। जिले के अलग-अलग भागों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विस चुनाव में हुई प्रचंड जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

भाजपा मंडी जिले के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा की अध्यक्षता में मंडी के चौहाटा बाजार में दिल्ली में हुई भाजपा की जीत पर जश्न मनाया। इस मौके पर निहाल चंद शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के कुशासन को उखाड़ फेंका है। वहीं, पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि देश की जनता भ्रष्टाचार को कभी माफ नहीं करती है, क्योंकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम और अन्य बड़े नेता चुनाव हार गए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में भाजपा की जीत पर महाराणा प्रताप चौक सुंदरनगर में विधायक राकेश जम्वाल ने कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया और लड्डू बांटे। उधर, धर्मपुर और संधोल में भाजपा नेता रजत ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। भाजपा नेता रजत ठाकुर ने कहा कि झूठ और छल कर प्रदेश में भी सत्तासीन हुई कांग्रेस आज अपने ही झूठ के बुने जाल में फंस चुकी है। इसके चलते आज न केवल धर्मपुर बल्कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नेरचौक में ढोल नगाड़ों के साथ भाजपाइयों ने खूब जश्न मनाया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, नेरचौक मंडल के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, नगर परिषद नेरचौक के पूर्व उपाध्यक्ष चेत सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed